Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,
राम रहीम को सजा देने वाले जज को Z+ सुरक्षा, 10 कमांडो करेंगे रखवाली

डेरा प्रमुख राम रहीम रेप केस में इंसाफ का परचम बुलंद करने वाले जस्टिस जगदीप सिंह का किरदार इस धर्मयुद्ध में किसी नायक से कम नहीं है. उन्होंने इस केस में न्याय करते हुए राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई है. इसके बाद जज और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है. अब 10 कमांडो सहित 55 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा करेंगे.

जज जगदीप सिंह को उनकी ईमानदार और सख्त छवि के लिए जाना जाता है. इस हाईप्रोफाइल मामले में भी उन पर डेरे के समर्थकों समेत राजनीतिक हलकों से भी दबाव था. एक दबाव उन दो लाख à¤¡à¥‡à¤°à¤¾ समर्थकों à¤•ा भी था, जो पंचकूला में हिंसा के लिए जुटे थे. इसके बावजूद वह डिगे नहीं और दो साध्वियों से रेप के मामले में गुरमीत को जेल भेजने का फैसला सुनाया.

Share This News :