Home > देश विदेश ,slider news,
दुष्कर्म के दोषी राम रहीम को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

 à¤¦à¥à¤·à¥à¤•र्म के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनरिया जेल में बनाई गई अस्थायी कोर्ट में जज ने 10 साल की सजा सुनाई है। जिस वक्त सजा सुनाई जा रही थी उस वक्त राम रहीम हाथ जोड़े आंखों में आंसू लिए माफी की मांग कर रहा था। अदालत ने यह सजा दुष्कर्म की धारा के तहत यह सजा सुनाई है। फैसले के चलते जेल के बाहर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

जब कोर्ट में सुनवाई जारी थी तभी सिरसा में के फुल्का मेंकुछ गाड़ियों को आग लगा दी गई। इसकी जानकारी सीबीआई ने फैसला सुना रहे जज को भी दी। इससे पहले सीबीआई और बचाव पक्ष दोनों के ही वकीलों ने 10-10 मीनट में अपना पक्ष रखा। जहां सीबीआई ने राम रहीम के खिलाफ सर्वाधिक सजा की मांग की गई थी।

Share This News :