Home > देश विदेश ,slider news,
पुलिस लाइन पर फिदायीन हमले में एक जवान शहीद, भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित जिला पुलिस लाइन पर फिदायीन हमला हुआ है, जिसमें स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान इम्तियाज शहीद हो गए. वहीं इस हमले में CRPF के 5 जवानों समेत 6 लोग घायल हुए हैं.

सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को रोका, जिसके बाद इलाके में भारी गोलीबारी जारी है. जैश-ए-मोहम्मद ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है.हमलावर अभी भी पुलिस लाइन की बिल्डिंग में छुपे हुए हैं. उनकी तलाश में CRPF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. हमले में घायल हुए जवान प्रभु नारायण, पम्मी कुमार, एसबी राज सुधाकर और पुलिसकर्मी मोहम्मद याकूद जोरा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. आतंकियों की तलाश में बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है.

Share This News :