Home > देश विदेश ,slider news,
सिरसा और पंचकूला में हालात बेकाबू, राम रहीम समर्थकों ने सुरक्षा बलों को खदेड़ा

पंचकूला और सिरसा में डेरा समर्थकों की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है. संगरूर में डेरा समर्थकों ने पावर हाउस और तहसील को आग लगा दी है. इसके साथ ही पंजाब के बरनाला में खदाया इलाके में कम्युनिटी सेंटर में तोड़ फोड़ की है.

- पंजाब के बठिंडा में कर्फ्यू लगाया गया.

- सिरसा में आजतक के कैमरामैन घायल

- रामरहीम को वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर चंडीमंदिर ले जाया गया. यहां से उसे हेलिकॉप्टर के जरिए रोहतक जेल ले जाया जाएगा.

- पंजाब के संगरूर में पॉवर हाउस को डेरा समर्थकों ने जलाया

- हरियाणा के कई इलाकों में कारों और वाहनों को डेरा समर्थकों ने जलाया

- पंजाब के बरनाला में चननवाल गांव में डेरा समर्थकों ने टेलीफोन एक्सचेंज को जलाया

 

Share This News :