Home > देश विदेश ,slider news,
SC के ऐतिहासिक फैसले का सबसे ज्यादा असर UP में

नई दिल्ली: à¤Ÿà¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में होने वाला है क्योंकि देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम अबादी इसी राज्य à¤®à¥‡à¤‚ है। वहीं अगर मेजोरिटी के लिहाज से देखा जाए तो लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर से सबसे आगे हैं। भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। एक अनुमान के मुताबिक, अब तक लाखों मुस्लिम महिलाएं तलाक झेल चुकी हैं। 

इलाबाद से ही शुरू हुई थी ट्रिपल तलाक की जंग
अगर हम सरकारी आंकड़ों पर एक नजर दौड़ाएं तो उत्तर प्रदेश की आबादी में करीब 19.26 % आबादी मुस्लिम है जिनकी संख्या करीब 40,483,967 करोड़ है। वहीं आपको बता दें कि तीन तलाक के खिलाफ कानूनी जंग की शुरुआत भी इलाहाबाद से ही हुई थी।

उत्तराखंड की शायरा बानो का शौहर इलाहाबाद में रहता था, उसने उत्तराखंड की रहने वाली शायरा की जिंदगी को तीन तलाक के जरिए नर्क बना दिया था। शायरा बानो की शादी 2001 में हुई थी और 10 अक्टूबर 2015 को उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

Share This News :