Home > देश विदेश ,
तीन तलाक पर बोला RSS-कट्टरपंथियों के मुंह बंद, अब कानून बनाए केंद्र

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने आज कहा कि इस फैसले ने इस्लामी कट्टरपंथियों के मुंह बंद कर दिए हैं और अब इसके संबंध में उपयुक्त कानून बनाए जाने चाहिए. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि सरकार को इस कुप्रथा से प्रभावित मुस्लिम महिलाओं और उनके बच्चों के लिये विशेष केंद्र भी स्थापित करना चाहिए ताकि उन्हें ठीक ढंग से शिक्षा मिल पाए जिससे की वह भी आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

 à¤•हा कि आज का निर्देश देश के लिए और खास तौर पर महिलाओं के लिए ऐतिहासिक हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आज तीन तलाक पर अपने फैसले से एक बड़ी सामाजिक समस्या का समाधान निकालने का काम किया है इस समस्या से नौ करोड़ महिलाएं प्रभावित हो रही थी. साथ ही कहा कि इस फैसले ने इस्लामी कट्टरपंथियों के मुंह बंद कर दिए हैं जो गलत व्याख्या करके महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी कर रहे थे. इसके कारण महिलाएं परेशान हो रही थी. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अब इसके संबंध में एक उपयुक्त कानून बनाया जाना चाहिए. जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे बुराई का समर्थन कर रहे हैं.

Share This News :