Home > देश विदेश ,
राजनाथ की उम्मीद को चीन ने बताया धता, कहा- भारत को पीछे हटना ही होगा

चीन ने डोकलाम गतिरोध के जल्दी हल निकलने के गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उम्मीद को खारिज करते हुए कहा है कि भारत को बिना शर्त अपनी सेना हटानी ही होगी. गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह उम्मीद जताई थी कि चीन इस मसले को हल करने के लिए कुछ 'सकारात्मक कदम' उठाएगा.

सोमवार को राजनाथ सिंह ने कहा था कि डोकलाम गतिरोध का जल्दी ही कोई हल निकलेगा और भारत ने कभी भी किसी देश पर न तो कोई हमला किया है और न ही उसका कोई विस्तारवादी स्वभाव है. राजनाथ सिंह ने उम्मीद जाहिर की थी कि इस गतिरोध को दूर करने के लिए चीन कुछ सकारात्मक कदम उठाएगा.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने कहा, 'भारत ने डोकलाम में चीनी सड़क निर्माण गतिविधियों को रोकने के लिए हास्यास्पद तर्क दिए हैं. इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए बस एक पूर्व शर्त है कि भारत अपने सैनिक और साजो-सामान बिना शर्त हटाए.'

 

Share This News :