Home > देश विदेश ,
सूर्य ग्रहण का समय और प्रभाव, भारतीय रात को आराम से सोएं

सोमवार की रात्रि भारतीय समयानुसार 9 बजकर 16 मिनट से लेकर 2 बजकर 34 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। यह सूर्य ग्रहण सिंह राशि के अधीन मघा नक्षत्र में घटित होगा। यह भारत के किसी भी भाग में दर्शनीय नहीं होगा अपितु पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तर- पश्चिमी अफ्रीका, प्रशान्त व अटलांटिक महासागर में दिखेगा। 


ग्रहण का आरंभ - 21:16, खग्रास प्रारंभ- 22:18, परमग्रास- 23:51, खग्रास समाप्त- 1:32, 


ग्रहण समाप्त- 2:34 पर होगा।


यह ग्रहण भारत में दिखेगा ही नहीं इसलिए इसके सूतक या ज्योतिषीय प्रभाव का कोई औचित्य नहीं बनता। इस रात आप आराम से सोएं।


विश्व की आने वाली घटनाएं 
यह ग्रहण सिंह राशि में है और 18 अगस्त 2017 को राहू कर्क राशि में आ गए हैं। मंगल पहले ही अपनी नीच राशि कर्क में है और इस तरह राहू-मंगल का विध्वंसक योग बन गया है और 27 अगस्त तक रहेगा।  à¤‡à¤¸à¤•े अलावा कालसर्प योग भी आग में घी का काम कर सकता है। 


इस मध्य भारत-चीन, भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद पर कड़ी नजर और सुरक्षा बढ़ानी होगी। देश के आंतरिक शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। आग्नेय, विस्फोटक घटनाओं , सड़क, रेल  à¤¤à¤¥à¤¾ वायु दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहना होगा। जहां-जहां यह ग्रहण दर्शनीय है, वहां सुनामी या भूकंप से बचना होगा।
 

 

Share This News :