Home > देश विदेश ,
, 23 की मौत, 70 से अधिक घायल

 

पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में खतौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 23 à¤²à¥‹à¤—ों की मौत हो चुकी है और 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्‍त बोगियों में और लोगों के दबे होने की आशंका हैं। वहीं अंधेरा होने से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है। ट्रेन की कई बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। 

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस हादसा: जानिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर

केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस हादसे में मरने वाले यात्रियों के परिवारवालों को 3.5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वाले यात्रियों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों के परिवार को 50 हजार रुपये का मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

जानकारी मिलते ही केन्‍द्रीय राज्‍यमंत्री संजीव बालियान डीएम, एसएसपी के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤¨ की चपेट में रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोग भी आए हैं। à¤°à¥‡à¤²à¤µà¥‡ ने हेल्पलाइन नंबर 9760534054/ 5101 à¤­à¥€ जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे आतंकियों की साजिश हो सकती है। इसकी जांच के लिए एटीएस की टीम रवाना हो चुकी है। 

Share This News :