Home > देश विदेश ,
राजनाथ सिंह का दावा- 2022 तक खत्म हो जाएगा आतंकवाद और नक्सलवाद

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि वर्ष 2022 तक आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का खात्मा हो जाएगा. सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2002 तक कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का समाधान निकाल लिया जाएगा.

उन्होंने संकल्प से सिद्धि - न्यू इण्डिया मूवमेंट: 2017-2022 नए भारत का निर्माण कार्यक्रम के मौके पर सभी को भारत को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सांप्रदायिकता मुक्त और जातिवाद मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई.

गृहमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एक जनान्दोलन बनाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने की राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की सियासत करती है.

Share This News :