Home > देश विदेश ,
आतंकी हमला, 13 की मौत, 4 आतंकी ढेर

 à¤¸à¥à¤ªà¥‡à¤¨ का दूसरा सबसे बड़ा शहर बार्सिलोना एक के बाद एक दो आतंकी हमलों से दहल उठा। इस हमले के घंटों बाद एक बार फिर से देश के दक्षिण में स्थित कैम्ब्रिल के कोस्टल शहर में फिर से आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 6 नागरिकों और एक पुलिसवाले के घायल होने की खबर है।

हमले का जवाब देते हुए पुलिस ने 4 आतंकियों को मार गिराया है वहीं खबर है कि इनमें से एक घायल आतंकी को हिरासत में लिया गया है। मीडिया में आई हमले की वीडियो फुटेज में नजर आ रहा है कि हमलावर आतंकी अपने शरीर पर विस्फोटक से भरे बेल्ट बांधे हुए थे।

जानकारी के अनुसार दूसरा हमला आज अल सुबह हुआ जिसमें आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह फायरिंग कोस्टल शहर के एक टैक्सी रैंक के पास हुई। यह जगह बार्सिलोना से 70 मील दूर स्थित है।

इससे पहले बार्सिलोना में ही हुए आतंकी हमले में 13 लोगों को आतंकियों ने वैन से कुचलकर मार दिया वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर के रास रामब्लास इलाके में एक वैन ने भीड़भाड़ वाली सड़क पर लोगों को रौंद दिया।

स्पेन में 2004 के बाद से यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। मार्च 2004 में राजधानी मेड्रिड में ट्रेन में अल कायदा से जुड़े आतंकियों के हमले में 191 लोग मारे गए थे और 1800 लोग घायल हुए थे। तेज गति से आई वैन से लोगों कुचलने के बाद ड्राइवर पैदल ही भाग निकला। जबकि विक शहर में हमले से जुड़े दूसरा वैन मिला है जिसकी छानबीन की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने लोगों को इलाके में जाने से मना किया है और नजदीक के ट्रेन और मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। कुछ हफ्ते पहले ही बार्सिलोना में पर्यटकों को यहां न आने की धमकी देतेहुए पोस्टर चिपकाए गए थे। अभी यहां पर्यटकों के आने का सीजन है। हर साल करीब एक करोड़ पर्यटक यहां आते हैं।

इस बीच स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रेजॉय ने हमले की पुष्टि की और कहा कि वह अधिकारियों के संपर्क में हैं। अभी हमले के शिकार हुए लोगों की तरफ ध्यान देना प्राथमिकता है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है।

Share This News :