Home > देश विदेश ,slider news,
आज चुनाव हुए तो BJP जीतेगी 298 सीटें, 47 से आगे नहीं जा पाएगी कांग्रेस

देश का मिजाज जानने के लिए 'आजतक' और इंडिया टुडे ने KARVY इंसाइट लिमिटेड के साथ मिलकर अब तक का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. देश के 19 राज्यों-  आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 12 जुलाई से 23 जुलाई के बीच यह सर्वे किया गया. मूड ऑफ द नेशन नाम से किए गए इस सर्वे में इन राज्यों के 97 संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 194 विधानसभा क्षेत्र में कुल 12,178 लोगों की राय पूछी गई, जिनमें 68% लोग ग्रामीण और 32% लोग शहरी इलाकों में रहने वाले थे.

इस सर्वे के मुताबिक अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 349 सीटें और यूपीए को 75 और अन्य को 119 सीटें मिल सकती हैं. à¤¸à¤°à¥à¤µà¥‡ के मुताबिक à¤›à¤¹ महीने पहले हुए सर्वे के मुकाबले एनडीए को 11 à¤¸à¥€à¤Ÿà¥‡à¤‚ कम मिल रही हैं. मोदी सरकार अपने तीसरे साल में भी अगर 300 à¤¸à¥‡ ज्यादा सीटें बनाए रखती है तो इसे एक जबर्दस्त उपलब्ध‍ि ही कहा जाएगा. à¤…गर वोट फीसदी की बात की जाए तो सर्वे में एनडीए को 42 फीसदी और यूपीए को 28 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है.

Share This News :