Home > देश विदेश ,slider news,
बार्सिलोना में आतंकी हमला, वेन ने भीड़ को कुचला, 13 की मौत, 20 घायल

बार्सिलोना। à¤¸à¥à¤ªà¥‡à¤¨ के बार्सिलोना में बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। वहां की मीडिया के मुताबिक वैन में सवार दो हथियारबंद आतंकी तेजी से एक रेस्टोरेंट की तरफ आए।

रास्ते में भीड़ को कुचलते हुए वैन रेस्टोरेंट के पास रुकी। इसकी चपेट में आकर 13 लोगों के मारे जाने के साथ 20 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की सूचना है।

घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने रेस्टोरेंट को घेर लिया है। घटनास्थल पर पुलिस की कई गाड़ियों के साथ ऐंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है।

एक स्थानीय पत्रकार का कहना है कि बंदूक चलने की आवाज भी सुनी गई है। माना जा रहा है कि वैन में मौजूद हमलावरों ने वहां पैदल चल रहे लोगों को मारने की कोशिश की है।

चश्मदीदों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इस इलाके में वैन के पहुंचने के बाद से लोगों में अफरातफरी मच गई। हमले की सूचना के बाद बार्सिलोना के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

Share This News :