Homeअपना शहर ,
ग्वालियर-चंबल संभाग में 18 हजार हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में ली जायेंगी उद्यानिकी की फसलें

ग्वालियर-चंबल संभाग में इस वर्ष 2016-17 में लगभग 18 हजार 247 हैक्टेयर रकबे में उद्यानिकी फसलें लेने का लक्ष्य है। इसमें से ग्वालियर संभाग में 17 हजार 388 हैक्टेयर रकबे में तथा चंबल संभाग में 858 हैक्टेयर रकबे में उद्यानिकी की फसलें ली जाना प्रस्तावित है।

      मालूम हो फलों में आम, नींबू, अमरूद, आंवला, कटहल, पपीता, मौसमी, बेर आदि ग्वालियर-चंबल संभाग की प्रमुख उद्यानिकी फसलें हैं। इसी प्रकार सब्जी में आलू, टमाटर, मटर, भिण्डी, बैगन, गोभी, प्याज, कद्दू, मसालों में मिर्च, धनिया, लहसुन, प्याज, हल्दी व मैथी, फूलों में गेंदा, गुलाब, गेलार्डिया, नौरंगा, सेवन्ती, बिजली व मोंगरा तथा औषधीय फसलों में सतावर, तुलसी, पान, मैंथा, अजवाइन, बेल, गिलोय, पुदीना, अश्वगंधा, ग्वारपाठा, सफेद मूसली, सनाय व गूगल उद्यानिकी फसलों में प्रमुखता से लिए जाते हैं।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर संभाग में इस साल के रबी मौसम में लगभग 779 हैक्टेयर में सब्जी की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार लगभग 16 हजार 418 हैक्टेयर में औषधी, 40 हैक्टेयर में मसाले और पुष्प की खेती 41 हैक्टेयर में प्रस्तावित है।

      इसी प्रकार चंबल संभाग में 858 हैक्टेयर रकबे में उद्यानिकी फसलें ली जाना प्रस्तावित हैं, इसमें सब्जी 496 हैक्टेयर, मसाले 356 हैक्टेयर, औषधी 2 हैक्टेयर औ पुष्प की फसल 4 हैक्टेयर में प्रस्तावित है।

ग्वालियर जिले में 247 हैक्टेयर में होगी उद्यानिकी फसलें

      ग्वालियर जिले में इस वर्ष रबी मौसम के दौरान उद्यानिकी की फसलें 247 हैक्टेयर में होंगी। इसमें सब्जी 82 हैक्टेयर में, मसाले 83 हैक्टेयर तथा पुष्प की फसलें 82 हैक्टेयर में ली जायेंगी।

Share This News :