Home > देश विदेश ,
नीतीश को अमित शाह ने दिया एनडीए में शामिल होने का न्योता

नई दिल्‍ली। à¤¬à¤¿à¤¹à¤¾à¤° में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नीतीश कुमार को एनडीए में ही सामिल होने का न्योता दे दिया है। नीतीश ने शुक्रवार को ही अमित शाह से मुलाकात की थी।

खबरों के अनुसार अमित साह ने ट्वीट कर यह न्योता दिया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से अपने आवास पर कल मिला। मैंने जदयू को राजग में शामिल होने का आमंत्रण दिया।' बिहार की राजनीति में हाल में हुए बदलाव के बाद दोनों नेता की यह पहली मुलाकात थी।

हालांकि अभी तक नीतीश की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जदयू 19 तारीख को पटना में होने वाली अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।

इस मुलाकात पर तीखा हमला करते हुए राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जेल भेजने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि राजद की 27 अगस्त की रैली सफल हो। इसके लिए वह पहले ही साजिश के तहत लालू प्रसाद को जेल भेज देना चाहती है।

उल्‍लेखनीय है कि बिहार में कांग्रेस व लालू प्रसाद यादव के राष्‍ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन को तोड़ जदयू ने भाजपा से मिलकर राज्‍य में सरकार का गठन किया। 19 अगस्‍त को पटना में होने वाले राष्‍ट्रीय कार्यकारी बैठक में एनडीए में शामिल होने पर जदयू अपना निर्णय लेगी।

Share This News :