Home > देश विदेश ,
ट्रेन दुर्घटना में 41 लोगों की मौत, 180 घायल

 à¤®à¤¿à¤¸à¥à¤° में शनिवार को तटीय शहर अलेग्जांद्रिया में तेज गति से जा रही दो ट्रेनों की टक्कर से 41 लोग मारे गए और करीब 180 घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्राालय के अधिकारियों ने बताया कि मिस्र की राजधानी काहिरा से एक ट्रेन आ रही थी और दूसरी ट्रेन पोर्ट सैद से आ रही थी। खुर्शीद इलाके में दोनों ट्रेनों की टक्कर हो गई। दुर्घटना स्थानीय समयनुसार 2 बजकर 15 मिनट पर हुई।परिवहन मंत्रालय ने बताया कि कहिरा से अलेग्जांद्रिया आ रही ट्रेन उस ट्रेन के पीछे टकरा गई जो पोर्ट सैद से अलेग्जांद्रिया जा रही थी लेकिन घटना के समय खुर्शीद स्टेशन पर खडी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के हवाले से बताय गया है कि दुर्घटना में कम से कम 41 लोग मारे गए और करीब 179 घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार शरीफ वादी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

Share This News :