Home > देश विदेश ,
उपराष्ट्रपति वेंकैया का पहला दिन, स्वागत में विपक्ष से मिले नसीहतों के गुलदस्ते

वेंकैया नायडू ने उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई. शुक्रवार को शपथ लेने के बाद उन्होंने राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्यभार संभाला. इस दौरान सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया. स्वागत भाषण के दौरान पक्ष और विपक्ष का मिला जुला रूप देखने को मिला. पढ़ें इसी की कुछ झलकियां.

1. à¤µà¤¿à¤ªà¤•्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने वेंकैया नायडू को बधाई देते हुए कहा कि भले ही आप एक पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं, लेकिन अब आपको इस पद पर रहकर न्याय करना है. आजाद ने कहा कि जिस पद पर आप बैठे हैं, उस सीट के पीछे एक तराजू है, जो बार-बार जज, स्पीकर या राज्यसभा चेयरमैन को याद दिलाता है कि वह निष्पक्ष है. आजाद ने कहा कि इस पद पर इंसान सिर्फ इंसान होता है, न्याय करते वक्त न धर्म होता है, न ही उसकी पार्टी होती है.

आजाद ने कहा कि इस बात में गरीबी-अमीरी का सवाल नहीं है कि कौन इस पद पर बैठा. इनके पीछे एक ताकत है, वो लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि 'सुभाष चंद्र बोस, गांधी जी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरकार पटेल, मौलाना आजाद, को कौन भूल सकता है, ऐसे लोग जो संपन्न थे, उन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी और ऐसा संविधान दिया कि आज कोई भी कुछ भी बन सकता है.'

2. à¤¸à¤®à¤¾à¤œà¤µà¤¾à¤¦à¥€ पार्टी के नेता रामगोपाल यादव à¤¨à¥‡ कहा कि आपको इस पद के लिए बधाई. लेकिन मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाहूंगा कि गर्वनर और उपराष्ट्रपति के पद पर गैर राजनीतिक रूप के लोग बैठने चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में शोरशराबे के बिना बिल पास होंगे. हमें उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति पद के बाद जो और भी पद हैं वहां पर भी उन्हें पहुंचना चाहिए.

3. à¤¸à¥€à¤ªà¥€à¤†à¤ˆ (एम) के नेता सीताराम येचुरी ने वेंकैया के बारे में बोलते हुए कहा कि सभापति के रूप में आपका सदन में पहला दिन है, वहीं सदस्य के रूप में मेरा आखिरी दिन है. हमारी दोस्ती 40 साल की रही है, लोग हमसे पूछते थे कि दोनों अलग विचारधारा के होकर भी अच्छे दोस्त कैसे हो सकते हैं. येचुरी ने कहा कि आप अशोक चक्र और न्याय के सिंबल के नीचे बैठे हैं, हमें उम्मीद है कि आप सभी को न्याय से मौका देंगे. येचुरी ने इस दौरान वेंकैया से तेलगु में भी बात कही, उन्होंने कहा कि देश ईंट और पत्थरों से नहीं बल्कि लोगों से बनता है.

4. à¤Ÿà¥€à¤à¤®à¤¸à¥€ के नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा था कि उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में विपक्ष की आवाज़ भी जोर-शोर से उठेगी.

Share This News :