Home > देश विदेश ,
विकास बराला और आशीष को दो दिन की पुलिस रिमांड

 à¤šà¤‚डीगढ़ में आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ मामले में 4 दिन की गंभीर माथापच्ची के बाद पुलिस ने आरोपी विकास बराला अौर उसके दोस्त आशीष को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने बाद à¤ªà¥à¤²à¤¿à¤¸ ने आज दोंनों आरोपियों को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ करेगी और उन्हें क्राइम स्पॉट पर लेजाकर कर भी जांच करेगी। गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ के डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने कल ही इसकी जानकारी दे दी थी। लूथरा ने कहा था कि अगर कोर्ट आरोपियों का रिमांड देगी तो उन्हें घटनास्थल पर भी लेजाया जाएगा और उनसे गहन पूछताछ भी की जाएगी। आरोपियों पर जो धाराएं जोड़ी गई हैं अगर वे उनमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 7 साल तक की सजा हो सकती है। 

Share This News :