Home > देश विदेश ,
तेजस्वी ने नीतीश के DNA को लेकर PM मोदी से मांगा जवाब

बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है।  à¤¯à¤¾à¤¦à¤µ ने जनादेश अपमान यात्रा के दौरान यहां के गांधी नगर भवन में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी को पता नहीं था कि राष्ट्रपिता के हत्यारों से मुख्यमंत्री कुमार हाथ मिला लेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) के सामने घुटने टेक देंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी पार्टी की नीतीश के साथ गठबंधन करना भूल थी।  à¤¨à¥‡à¤¤à¤¾ प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी भूल को सुधारने के हम बापू की कर्मभूमि मोतिहारी गये और उनकी प्रतिमा के समक्ष क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त, 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी और मैने भी अपना अभियान इसी दिन शुरू किया है।

Share This News :