Home > देश विदेश ,slider news,
डोकलाम में और बढ़ा तनाव, चीन ने बढ़ाए सैनिक, 80 तंबू गाड़े

बीते सात हफ्तों से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच डोकलाम गतिरोध बना हुआ है। यहां विवादित स्थल के पास अब चीन की उपस्थिति तेजी से बड़ी है। खबर के अनुसार डोलम पठार से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने करीब 90 तंबू गाड़ दिए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार इन तंबुओं में 800 से कम चीनी सैनिक होने का अनुमान है। जिसका मतलब है कि ये पूर्ण पीएलए इन्फैन्ट्री बटालियन नहीं है। हालांकि भारतीय सैनिकों के जवाब में इस देश ने करीब 300 पीएलए सैनिकों को तैनात किया है। गौरतलब है कि यहां भारत सरकार ने करीब 350 सैनिकों को तैनात किया है जो करीब 30 तंबू मं रह रहे हैं। दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिकारियों ने चीनी सैनिकों की उपस्थिति पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि विरोधी की तरफ से किसी भी तरह की हलचल की उम्मीद नहीं है। लेकिन भारतीय सैना डोकलाम के आसपास लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

Share This News :