Home > देश विदेश ,
टला हादसा, आपस में टकरा गईं दो विमानों की पंखुड़ियां

राजधानी दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथोपिया एयरलाइंस के एक विमान की पंखुड़ियां एअर इंडिया के एक विमान से टकरा गईं. यह घटना मंगलवार की रात हुई जब इथोपिया एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के लिए पीछे हो रहा था और एअर इंडिया का एयरबस ए320 विमान वहां खड़ा हुआ था.

दोनों विमानों की पंखुड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं. एअर इंडिया के विमान को अस्थाई रूप से उड़ान भरने से रोका गया है. एअर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया इथोपियाई एयरलाइंस से इस घटना से हुए नुकसान का दावा करेगी.

Share This News :