Homeslider news,
सेना के जवानों को दिवाली से पहले मिलेगा 10 प्रतिशत एरियर

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने भारतीय जवानों को दिवाली से पहले एक खास तोहफा देने का फैसला किया है। सैनिकों को 30 अक्टूबर से पहले 10 प्रतिशत एरियर मिलेगा। ये एरियर इन्हे जनवरी 2016 से अब तक का दिया जाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने ये जानकारी रक्षा मंत्रालय को दी कि पीएम मोदी ने भारतीय सेना के कर्मचारियों को एरियर देने की घोषणा कर दी है। इस फैसले के अनुसार दिवाली से पहले हर जवान को एक महीने की अतिरिक्त सैलरी मिलेगी।
 
दिवाली अच्छे से बना सकेंगे सेना के जवान
 
सरकार चाहती थी कि हर हाल में एरियर का ये पैसा सैनिकों को दिवाली से पहले मिल जाए जिससे वो अच्छी तरह से अपना त्यौहार मना सकें। दूसरी सिविल सर्विसेज की तरह सुरक्षा बलों से जुड़े कर्मचारियों को अभी तक एरियर का पैसा नहीं मिला था। सुरक्षा बलों से जुड़े विभागों में अभी तक सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
ये देरी तीनों सेना के प्रमुखों के दखल की वजह से हुई है। सेना प्रमुख सातवें वेतन में मौजूद विसंगतियों को दूर करने के बाद ही उसे लागू करवाना चाहते थे।
 
सेना प्रमुखों ने सातवें वेतन की विसंगतियों को दूर करने की मांग
 
सेना प्रमुखों का कहना था कि जब तक ये वेतन विसंगतियां दूर नहीं की जाती जब तक इन्हे लागू नहीं होना चाहिए। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि जब तक ये मामला नहीं सुलझता तब तक सेना के जवानों को त्यौहार से पहले कोई पैसा नहीं मिल पाएगा। इस बात को सेना से रिटायर हो चुके जवानों के साथ सैनिक भी निराश हो गए थे। उसके बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दिवाली से पहले सेना के जवानों को एरियर का 10 प्रतिशत हिस्सा देने के आदेश जारी कर दिए।
 
अब तीनों सुरक्षा बलों को इसके लिए आदेश भेज दिए गए हैं। बाकी वेतन में वृद्धि विसंगतियों का मामला सुलझने के बाद होगी। सरकार ने इस बात का दिलासा भी दिलाया है कि सभी मांगों को सुना और देखा जाएगा। उसके बाद जवानों का नया वेतन लागू किया जाएगा।

Share This News :