Home > देश विदेश ,slider news,
चीनी जहाज 'पीस आर्क' ने श्रीलंका में डाला डेरा

कोलंबो: à¤šà¥€à¤¨ की नौसेना का एक जहाज आज चार दिवसीय दौरे पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। श्रीलंकाई नौसेना ने यह जानकारी दी। अत्याधुनिक जहाज हेपिंकफांगझाउ को दुनिया भर में आपदा के समय मानवीय सहायता की भूमिका निभाने के लिहाज से तैयार किया गया है। इसे आम तौर पर आर्क पीस के तौर पर जाना जाता है। जहाज पर चालक दल के 381 सदस्य रहते हैं और अपनी जलयात्रा के दौरान यह अब तक दुनियाभर में 1.20 लाख लोगों का इलाज कर चुका है।इस पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे ऑपरेशन थियेटर, सघन à¤¨à¤¿à¤—रानी कक्ष, परामर्श चिकित्सा सुविधाएं, आवासीय चिकित्सा इकाई और कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी मशीनों जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इस बीच जहाज पर मौजूद हेलिकॉप्टरों की मदद से आवश्यकता पडऩे पर तेजी से मरीजों को आपातकालीन स्थल पर स्थानांतरित किया जा सकता है। 

Share This News :