Homeslider news,
भारत को आतंक के खिलाफ सेल्फ डिफेंस का हक: सर्जिकल स्ट्राइक पर US ने कहा

वॉशिंगटन.यूएस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत का अब खुलकर समर्थन किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि उड़ी हमला सीमा पार आतंकवाद का मामला है। भारत को सेल्फ डिफेंस का हक है। अमेरिका ने अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे के साथ जोड़ने की पाकिस्तान की कोशिशों को खारिज कर दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले नवाज शरीफ के विशेष दूत सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा हल होने पर ही अफगानिस्तान में शांति आ सकती है। 
 
- व्हाइट हाउस के साउथ एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने गुरुवार को कहा -" यह साफ तौर पर यह क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म था। हम इस हमले की निंदा करते हैं। यह भयानक हमला था। हर देश को अपना सेल्फ डिफेंस करने का हक है। लेकिन दोनों देशों को सीमाओं पर आर्मी की तैनाती को लेकर सावधानी बरतना चाहिए।"
- भारत- अमेरिका रिलेशन पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रिलेशन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका पूरी कोशिश करेगा कि भारत इस साल के आखिर तक न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में शामिल हो जाए।
 
अफगान की शांति को कश्मीर मुद्दे से जोड़ने वाले मुद्दे पर क्या कहा
- पीटर लावोय ने कहा कि हम नहीं सोचते की अफगानिस्तान की शांति का सीधा लिंक कश्मीर मुद्दे से है।
- बता दें कि 7 अक्टूबर को वॉशिंंगटन में पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने लावोय से मुलाकात की थी। इस मौके पर मुशाहिद ने कहा था- "काबुल में शांति की सड़क कश्मीर से होकर जाती है। जब आप शांति की बात करते हैं तो इसे खेमों में नहीं बांटा जा सकता। आप एक हिस्से को इससे अलग नहीं कर सकते। ऐसा कैसे हो सकता है कि काबुल में शांति हो और कश्मीर जलता रहे?'
- "अमेरिका को एक बड़े शांति समझौते की बात करनी चाहिए। साउथ एशिया के लोगों को पुरानी दुश्मनी का बंधक नहीं बनाया जा सकता।"
- बता दें कि पाकिस्तान ने पहली बार कश्मीर इश्यू को अफगानिस्तान से जोड़ा है। मुशाहिद हुसैन पाकिस्तान सीनेट के डिफेंस एंड डिफेंस प्रोडक्शन कमेटी के चेयरमैन हैं।
 
 
किर्बी ने कहा- पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद करें
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के स्पोक्सपर्सन जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा- "हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अपनी सीमा के अंदर आतंकियों और आतंकवादी संगठनों की पहुंच को खत्म करे।"
- मुंबई हमले पर उन्होंने कहा- " मैंने पहले भी कहा है कि हम मुंबई हमले के दोषियों को सजा मिलते हुए देखना चाहते हैं।"
- लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के अमेरिका के खिलाफदिए बयान पर किर्बी ने कहा कि मैं किसी भी तरह से एक आतंकवादी के बयान का महिमामंडन नहीं करूंगा।

Share This News :