Home > देश विदेश ,slider news,
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पड़े 98.2% वोट, शाम 7 बजे तक आएंगे नतीजे

देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग खत्म हो गया. इस चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो वहीं विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी के बीच मुकाबला है.

अब शाम 6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और 7 बजे तक नतीजा सामने आ जाएगा. हालांकि लोकसभा में एनडीए के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए नायडू का जीतना तय माना जा रहा है.

सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि मतदान का समय खत्म होने तक निर्वाचक मंडल के 785 सदस्यों में से 771 ने वोटिंग में हिस्सा लिया. इस तरह शाम 5 बजे तक कुल 98.21% मतदान दर्ज हुआ.

वहीं इस चुनाव में जिन 14 सांसदों ने वोट नहीं डाला, उनमें कांग्रेस और बीजेपी के 2-2 तथा टीएमसी के 4 सांसद शामिल हैं.

LIVE UPDATES:

- शाम 5 बजे वोटिंग खत्म होने तक कुल 98.21% मतदान दर्ज हुआ, जहां कुल 771 सदस्यों ने वोट डाला.
-3 बजे तक 96.4 फीसदी वोट डल चुके हैं, 785 में से 761 वोट डले.

-दोपहर 1 बजे तक 90.83 फीसदी वोटिंग

-अभी तक 713 वोट पड़े

-सचिन तेंदुलकर, हेमा मालिनी और रेखा ने डाला वोट

-मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी वोट डाला

-गोपालकृष्ण गांधी ने कहा कि हम दूसरे विभाजन की अनुमति नहीं देंगे. आज संदेह का वायरस है. समुदायों के बीच अत्यधिक अविश्वास है. मैं विशेष रूप से किसी की बात नहीं कर रहा हूं. मैं संदेह के वायरस की बोल रहा हूं, जो अभी हमारे देश में सबसे बड़ा है. अविश्वास पैदा करने की एक संस्कृति है. विश्वास को क्षति पहुंची है. स्वतंत्रता के साथ-साथ भारत के विभाजन की भी सालगिरह है. अब हम अपने मन और मनोविज्ञान का एक और विभाजन की अनुमति नहीं देंगे. हम हिंद की आवाम रहेंगे, जो कि होना चाहिए.

-विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संवैधानिक सिद्धातों की है. एनडीए के प्रत्याशी अनुभवी व्यक्ति हैं. हमारे बीच में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है.

Share This News :