Home > देश विदेश ,slider news,
मुश्किल मुद्दों और विवादों को बातचीत के रास्ते ही सुलझाया जा सकता है: मोदी

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि मुश्किल मुद्दों, विवादों को सिर्फ बातचीत के रास्ते ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने खुद को प्राचीन भारत की परंपरा में यकीन करने वाला बताया। साथ ही कहा, "धार्मिक, रूढ़िवादी और पूर्वाग्रहों की गहरी जड़ों ने पूरी दुनिया में कम्युनिटीज को बांट दिया है, जिससे देशों और समाजों के बीच विवाद पैदा हुए हैं, इन्हें बातचीत के जरिये ही हल किया जा सकता है।"


- मोदी ने यह बात यांगून (म्यांमार) में ऑर्गनाइज 'संवाद- ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन कॉन्फ्लिक्ट अवॉयडेंस एंड एन्वॉयर्नमेंट कॉन्शेसनेस' के दूसरे एडिशन में दिए अपने वीडियो मैसेज में कही। यह प्रोग्राम रविवार को भी होगा।
- मोदी ने कहा, "21वीं सदी में दुनिया के सभी देश एक-दूसरे से जुड़े हुए और एक-दूसरे पर निर्भर हैं। फिर भी यह सदी आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन (climate change) जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। मुझे भरोसा है कि इसका हल एशिया की सबसे पुरानी बातचीत और चर्चा की परंपरा से ही निकलेगा।"
तर्क शास्त्र प्राचीन भारत का ही कॉन्सेप्ट
- मोदी ने कहा, "तर्क शास्त्र (डिबेट) प्राचीन भारत का ही कॉन्सेप्ट है, बातचीत और चर्चा के जरिये इसे पाया गया और यह विवादों को खत्म करने और विचारों को एक-दूसरे से साझा करने का मॉडल बना।"
- "भारत में मानवता का लंबा इतिहास रहा है, कई धर्मों, सभ्यताओं और अध्यात्म में इसकी गहरी जड़ें हैं। इसके रास्ते ही हमनें कई सवालों के जवाब खोजे हैं।"
- मोदी ने भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान बुद्ध और भक्त प्रह्ललाद का एग्जाम्पल देते हुए कहा, "इन सबके कामों का मकसद धर्म को बनाए रखना था, जो प्राचीन वक्त से आधुनिक काल तक लगातार भारतीयों में बना हुआ है।"
प्रकृति से जुड़ें, इसके बारे में सोचें
- एन्वॉयर्नमेंट के बारे में बात करते हुए मोदी ने कहा, "हर किसी को प्रकृति से जुड़ना चाहिए और इसके संसाधन का शोषण नहीं करना चाहिए। अगर इंसान ने प्रकृति के बारे में नहीं सोचा तो इसका नतीजा जलवायु परिवर्तन के रूप में सामने आएगा। किसी भी आधुनिक समाज में पर्यावरण के नियम-कायदे जरूरी होते हैं, इसकी सुरक्षा पर कम ध्यान देने से सिर्फ नुकसान ही हैं।"

Share This News :