Homeअपना शहर ,
श्री पवैया द्वारा शोक व्यक्त

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने श्री सुरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी स्व. श्रीमती निर्मला तोमर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री तोमर के निवास पर पहुँचकर परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढ़स बंधाया।

      इसी क्रम में श्री पवैया ने जीवाजीनगर ठाठीपुर में श्री नारायण भदौरिया के बहनोई स्व. निखिल तोमर के निधन पर स्टोर एरिया मेनरोड़ ग्वालियर में श्री बच्चन किरार की पुत्री के निधन पर तथा श्री भरत सिंह भदौरिया अधीक्षक राजपूत छात्रावास के पिताजी स्व. रघुनाथ सिंह भदौरिया मैदाई मोहल्ला किलागेट पर श्री राम कुमार सिकरवार के भाई के निधन पर भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से भेंट की और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए।

Share This News :