Home > देश विदेश ,slider news,
पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से काम करने के तरीके बदलने को कहा

नई दिल्ली। à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री नरेंद्र मोदी ने आठ राज्यों के भाजपा सांसदों से मुलाकात की है। मोदी ने पार्टी सांसदों को समझाया कि उन्हें अपने कामकाज के तरीके बदलने होंगे, ताकि वह भारतीय राजनीति के बदलते चेहरे को भली भांति परख सकें।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, तेलंगाना और तमिलनाडु के पार्टी सांसदों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सांसदों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा, कृषि बीमा और स्वायल हेल्थ कार्ड के लाभ के बारे में समझाया। दक्षिणी राज्यों में हाल में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का मुद्दा भी सांसदों ने उठाया।

सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने डिजिटल करेंसी जैसे बिट्सकान आदि का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने इन मुद्दों पर सरकार को अपनी नीति निर्धारित करने के दिशा-निर्देश देने को कहा है। सांसदों ने उज्ज्वला और स्किल डेवलेपमेंट जैसी योजनाओं पर अपने सुझाव दिये। पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों ने क्षेत्र में बाढ़ के दौरान तेज गति से राहत कार्य कराने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान पीएम आवास पर सांसदों के साथ यह मोदी की अंतिम और नौंवीं बैठक है। इन बैठकों का संयोजन संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार करते हैं।

Share This News :