Home >
पांचवें चरण में भी 2019 के मुकाबले कम मतदान, जानें किस सीट पर कितनी घटी वोटिंग?
लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर के लिए मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इस चरण में आठ प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। पांचवें दौर में सबसे ज्यादा 14 सीटें उत्तर प्रदेश की जबकि सबसे कम जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले गए। पांच बजे तक के आंकड़े के अनुसार, पांचवें चरण की 49 सीटों पर 58.96% मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी है। 2019 में इन 49 सीटों पर 62.01 फीसदी मतदान हुआ था। अब तक के चुनावों में मत प्रतिशत चर्चा का बड़ा विषय रहा है। विपक्ष ने चुनाव आयोग पर देरी से वोटिंग के आंकड़े देने का आरोप लगाया जिसका आयोग ने खंडन किया है। वहीं सत्ता पक्ष ने कहा कि विपक्ष ने पहले ही हार मान ली है।
पांचवें चरण में राज्यवार वोट प्रतिशत
प्रदेश | 2019 में वोट % | 2024 में वोट % (साढ़े 10 बजे) |
बिहार | 57.19 | 53.55 |
जम्मू-कश्मीर | 34.6 | 56.02 |
झारखंड | 65.56 | 63.06 |
लद्दाख | 71.05 | 68.47 |
महाराष्ट्र | 55.67 | 53.34 |
ओडिशा | 67.31 | 61.96 |
उत्तर प्रदेश | 58.57 | 57.79 |
पश्चिम बंगाल | 80.13 | 73.14 |