Homeव्यापार ,
1681 रुपये सस्ता हुआ सिल्वर

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते की बात की जाए, तो पिछले शनिवार यानि 31 अगस्त को सोने की कीमत 71 हजार 958 रुपये थी। अब 7 सितंबर को वह घटकर 71,931 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस हफ्ते सोना 27 रुपये तक सस्ता हुआ है।

चांदी पिछले शनिवार को 85 हजार 19 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। अब 7 सितंबर को इसकी कीमत 83 हजार 338 रुपये पहुंच गई है। यानि इस हफ्ते इसमे 1 हजार 681 रुपये की गिरावट देखी गई है। आपको बता दें कि 29 मई 2024 को चांदी 94 हजार 280 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर अपने ऑल टाइम हाई पर था।

 

Share This News :