Homeव्यापार ,
सोने के रेट ने छुए आसमान, 6 सितंबर को 5500 रुपये महंगा

7 सितंबर से गणेश चतुर्थी का त्यौहार शुरू होने वाला है। उससे पहले सोने में चल रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। 6 सितंबर को सोने के रेट में जबरदस्त तेजी देखी गई है। आपने अगर सोने में इंवेस्टमेंट किया होगा, तो यह आपके लिए खुश होने का समय है, क्योंकि 6 सितंबर को 22 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 5500 रुपये की तेजी आई है।

6 सितंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत 71 हजार 931 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 5 सितंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 56 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 83 हजार 393 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव 5 सितंबर से 422 रुपये ज्यादा हो गई है।

5 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71931 रुपये थी। 6 सितंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71875 रुपये हो गई है। 5 सितंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82971 रुपये थी। 6 सितंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83393 रुपये हो गई है।

6 सितंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 71643 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65889 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53948 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42080 रुपये हो गई है।

Share This News :