Home > व्यापार ,
अगले हफ्ते कमाई के लिए हो जाएं तैयार, खुलने जा रहे दो आईपीओ
शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए अगले सप्ताह दो IPO ओपन होंगे। इसमें प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड और ईसीओएस मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड शामिल हैं। आइए दोनों कंपनियों के IPO के बारे में जानते हैं।
प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड
IPO के जरिए प्रीमियर एनर्जीज ने 2,830.40 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। कंपनी 1.291.40 करोड़ के 28,697,777 शेयर इश्यू कर रही है। कंपनी के निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए 1,539 करोड़ के 34,200,000 शेयर बेच रहे हैं।
इस आईपीओ पर 28 अगस्त से 30 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। 4 सितंबर को शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने प्राइस बैंड 318-334 रुपये तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम 44 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम 572 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।