कार खरीदने का है प्लान, देखें SBI से लेकर Axis समेत 15 बैंकों में कितना है ब्याज दर
इस फेस्टिवल सीजन में यदि आप कार लेने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले पता होना चाहिए कि कौन-सा बैंक कम ब्याज पर लोन दे रहा है। केनरा बैंक इस समय 8.75% सालाना ब्याज कार लोन दे रहा है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक 8.95% के इंटरेस्ट रेट पर ऋण दे रहा है।
प्रमुख बैंक किस ब्याज पर कार लोन दे रहे हैं
बैंक ब्याज दर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8.95% से शुरू
इंडियन ओवरसीज बैंक 8.85% से शुरू
केनरा बैंक 8.75% से शुरू
एचडीएफसी बैंक 9.40 % से शुरू
ICICI बैंक 9.10% से शुरू
करूर वैश्य बैंक 9.55% से शुरू
साउथ इंडियन बैंक 9.41% से शुरू
IDBI बैंक 8.85% से शुरू (फ्लोटिंग), 8.80% से शुरू (निश्चित)
कर्नाटक बैंक 8.88% से शुरू
फिडरल बैंक 8.85% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 8.75% से शुरू (फ्लोटिंग), 9.75% से शुरू (निश्चित)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.70% से शुरू
एक्सिस बैंक 9.30 % से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.95% से शुरू (निश्चित), 9.40% से शुरू (फ्लोटिंग)
बैंक ऑफ इंडिया 8.85% से शुरू
सोर्स- बैंक बाजार, 20 अगस्त 2024