Homeव्यापार ,
74,999 रुपये में लॉन्च हुई ओला की सबसे सस्ती बाइक

 

 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने Ola Roadster को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बाइक को तीन वेरिएंट रोडस्टर एक्स, रोडस्टर और रोडस्टर प्रो पेश किया गया है। सभी वेरिएंट्स में अलग-अलग बैटरी पैक्स की गई है।

Ola Roadster की कीमत
ओला Roadster X मॉडल 2.5kWh, 3.5kWh और 4.5kWh में आता है, जिनकी कीमत 74,999 रुपये, 84,999 रुपये और 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, रोडस्टर को 3kWh, 4.5kWh और 6kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 1,04,999 रुपये, 1,19,999 रुपये और 1,39,999 रुपये है।

रोडस्टर एक्स और रोडस्टर का लुक और डिजाइन एक जैसा है। रोडस्टर एक्स का 4.5kWh वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज देगा। इसकी टॉप स्पीड 124 किमी/घंटा है।

वहीं, रोडस्टर का 6kWh वेरिएंट सिंगल चार्ज में 248 किमी की ड्राइविंग रेज देता है। इस मॉडल की हाई स्पीड 126 किमी/घंटा है। रोडस्टर एक्स में 11kW का इलेक्ट्रिक मोटर है और रोडस्टर में 13kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है।

रोडस्टर प्रो को लेकर कंपनी का दावा है कि बाइक सिंगल चार्ज में 579 किमी तक रेंज देगी। मोटरसाइकिल में 52kW का इलेक्ट्रिक मोटर है जो 105एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 194 किमी/घंटा है।

Share This News :