Homeराज्यो से ,
आम चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची; जारी

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने आंध्र प्रदेश की नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है।

 


पंजाब, बिहार के लिए सीईसी की बैठक
इससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पंजाब और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर रविवार को बैठक की। उम्मीदवारों की अगली सूची बहुत जल्द घोषित की जाएगी। सीईसी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, अंबिका सोनी समेत अन्य नेता शामिल हुए।

 
 


अब तक 295 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस पंजाब में सभी 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। बिहार में पार्टी नौ सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार है। बिहार में कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के साथ महागठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस ने 19 अप्रैल से शुरू हुए सात चरण के संसदीय चुनाव के लिए अब तक 295 उम्मीदवारों की घोषणा की है.



Share This News :